UP Bhulekh Portal पर Real Time Khatauni कैसे देखें?

Real Time Khatauni एक डिजिटल सेवा है जो उत्तर प्रदेश में भूमि स्वामित्व और रिकॉर्ड्स की जानकारी को ऑनलाइन, वास्तविक समय में देखने की सुविधा प्रदान करती है। इसके माध्यम से आप अपनी भूमि से संबंधित खतौनी, खसरा नंबर, और अन्य भूमि रिकॉर्ड्स की जानकारी को तुरंत देख सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में UP Bhulekh Portal पर Real Time Khatauni का कार्य चलता रहता है, ऐसे में आज हम इस लेख के जरिए आपको बताएंगे कि आप यूपी भूलेख पोर्टल के जरिए रीयल टाइम खतौनी कैसे देख सकते हैं।

Real Time Khatauni देखने की प्रक्रिया

अगर आप UP भूलेख ऑनलाइन पोर्टल पर Real Time Khatauni देखना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा-

Khasra Khatauni UP
  • इसके बाद होमपेज पर मौजूद विकल्प – “Real Time Khatauni की नक़ल देखें” विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां आप अपने जिला, तहसील और गांव का चुनाव करें, जैसा नीचे चित्र में दर्शाया गया है।

real-time-khatauni-Up

  • इसके बाद आप गाटा संख्या, दर्ज करके “उद्धरण देखें” विकल्प पर क्लिक कर दें।

Up Bhulekh Khatauni

ऐसा करने पर अब आपके सामने Real Time खतौनी का पेज खुल जाएगा, अगर आप चाहें तो इसे प्रिंट या डाउनलोड भी कर सकते हैं।

रियल टाइम खतौनी, उत्तर प्रदेश डैशबोर्ड देखने की प्रक्रिया

अगर आप Real Time Khatauni, Uttar Pradesh Dashboard देखना चाहते हैं, तो आपको होमपेज पर मौजूद “रियल टाइम खतौनी डैशबोर्ड उत्तर प्रदेश” के विकल्प पर क्लिक कर दें, ऐसा करने से आपके सामने डैशबोर्ड खुल जाएगा। यहां आपको निम्नलिखित जानकारियां दिखाई देंगी –

  • राजस्व ग्राम खतौनी
  • चकबंदी सर्वे ग्राम
  • गलत फसली ग्राम
  • रूपांतरण ग्राम खतौनी
  • वर्तमान ग्राम खतौनी
  • RTK ग्राम खतौनी
  • RI द्वारा DM को अग्रसारित
  • अनलॉक से लॉक हुई खतौनी
  • SDM Unlock
  • अवशेष खतौनी
  • DM द्वारा SDM को अग्रसारित

आप चाहें तो इन जानकारियों के दाहिनी ओर “Details” विकल्प पर क्लिक करके इनके बारे के विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

रियल टाइम खतौनी के फायदे

  • रियल टाइम खतौनी सेवा के माध्यम से भूमि स्वामी किसी भी समय अपनी जमीन की जानकारी देख सकते हैं। यह जानकारी पोर्टल पर रियल टाइम (यानी नवीनतम) अपडेट के साथ उपलब्ध होती है।
  • खतौनी की नकल तुरंत प्राप्त की जा सकती है, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं। इसके लिए तहसील या राजस्व कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होती।
  • रियल टाइम अपडेट की वजह से भूमि रिकॉर्ड्स की पारदर्शिता बनी रहती है, और इससे भूमि स्वामित्व या किसी भी तरह की गड़बड़ी को कम किया जा सकता है।
  • रियल टाइम खतौनी को कानूनी दस्तावेज़ों की सत्यापन प्रक्रिया में उपयोग किया जा सकता है, जैसे कि भूमि की खरीद-बेच, ऋण, और सरकारी योजनाओं में आवेदन के समय।
  • इस सेवा से सरकारी दफ्तरों में अनावश्यक देरी और भ्रष्टाचार की संभावना कम होती है, क्योंकि लोग सीधे ऑनलाइन पोर्टल से अपनी खतौनी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

रियल टाइम खतौनी में निम्नलिखित जानकारियां दर्ज रहती हैं:

  • भूमि स्वामी का नाम
  • खसरा और खतौनी नंबर
  • भूमि का क्षेत्रफल और उपयोग भूमि पर लगी फसल का विवरण
  • भूमि के साथ जुड़े किसी भी विवाद या अन्य जानकारी
Scroll to Top